फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rape victim gives birth to dead girl

युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर मृत बच्ची को जन्म दिया

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rape victim gives birth to dead girl
बागपत। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती को छह महीने पहले पड़ोसी अपने खेत में काम कराने के लिए लेकर गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती की शनिवार को हालत खराब होने पर परिजनों को पता चला तो वे उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। इस मामले में युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पुत्री को पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अपने खेत में छह महीने पहले काम कराने के लिए लेकर गया था। जहां उसके साथ शराब पीकर दुष्कर्म किया था। उसके बाद भी कई बार उसकी बेटी से दुष्कर्म किया गया। इस बारे में तब पता चला, जब वह गर्भवती हो गई और उसकी हालत खराब हो गई। उसे परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे तो उसने वहां मृत बच्ची को जन्म दिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed