{"_id":"58efcddf4f1c1b9c36cf9146","slug":"rape-ke-aaropi-ne-peedit-se-shadi-ki","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी स्टेशन मास्टर को युवती ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी स्टेशन मास्टर को युवती ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 14 Apr 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दोस्तों के साथ अपहरण कर युवती के साथ गैंगरेप करने के आरोपी रेलवे विभाग के सहायक स्टेशन अधीक्षक ने पीड़ित के साथ शादी कर ली। यह कदम तब उठाया, जब थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। अब पीड़ित ने भी इस मामले में अफसरों से कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
शामली जनपद की पीड़ित युवती ने पुलिस अफसरों को दिए पत्र में बताया रेलवे विभाग में जनपद के एक स्टेशन के सहायक स्टेशन अधीक्षक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उससे शादी करने से इंकार कर दिया। एक दिन बहाने से उसे स्टेशन पर बुलाकर अपने दोस्तों के साथ लोनी ले गया। वहां आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे दिल्ली में एक महिला के पास छोड़ आए, महिला देह व्यापार से जुड़ी है। किसी तरह युवती महिला के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी इस मामले में थाना पुलिस और पुलिस अफसरों के कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में आरोपी सहायक स्टेशन अधीक्षक और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में लग गई। आरोपी स्टेशन अधीक्षक जेल जाने और नौकरी पर संकट आने के डर से पीड़ित के साथ शादी करने के लिए राजी हो गया। बाद में आरोपी सहायक स्टेशन अधीक्षक और युवती की सहमति के बाद विवाह हो गया।
विज्ञापन
अब पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया इस मामले में आरोपी सहायक स्टेशन अधीक्षक ने पीड़ित युवती के साथ विवाह कर लिया है। युवती ने इस संबंध में कार्रवाई कराने से मना करते हुए थाने में शपथ पत्र भी दे दिया है। उधर, पीड़ित युवती के अधिवक्ता संजय पंवार ने बताया युवती और आरोपी सहायक स्टेशन अधीक्षक ने रजामंदी से शादी कर ली है। अब दोनों एक साथ रह रहे हैं।