Baghpat: युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल की
बागपत के शहर में रहने वाली एक युवती को धमकी देकर युवक ने कई महीने तक दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल कर दी। पुलिस को सूचना मिलने पर कर्मीयों ने सात नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार
बागपत शहर की एक कॉलोनी में युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने कई महीने तक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती की वीडियो वायरल कर दी। जिसमें पुलिस ने सात नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले शहर में एक महिला के पास सिलाई सीखने जाती थी। जहां सेंटर संचालक महिला की भांजी व एक अन्य युवती ने उसकी वीडियो बना ली और अपने भाई को दे दी। इसके बाद युवक ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि अब उसकी वीडियो वायरल कर दी गई।
यह भी पढ़ें: MEERUT: पारिस्थितिक पर्यटन केंद्र बनेगा हस्तिनापुर, वन राज्यमंत्री केपी मलिक बोले- कई प्रोजेक्ट होंगे शुरू
रवि रतन सिंह का कहना है
कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर चांद समेत सात नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
संबधित खबर.....
युवती को सांप ने डसा
अमीनगर सराय। लुहारा गांव निवासी रूबी पुत्री फिरोज अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान अनाज की टंकी की सफाई के दौरान एक सांप निकला और उसे डस लिया। रूबी के शोर मचाने पर परिवार व पडोस के लोग वहां आए और रूबी को एक वैद्य के यहां लेकर पहुंचे। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां उसकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।