फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two died in an accident in nakud Saharanpur last night

Saharanpur: सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो लोगों की मौत, परिजनों  में मचा कोहराम

Sat, 08 Oct 2022 10:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Oct 2022 10:07 AM IST
सार

सहारनपुर में  रविवार देर  रात हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई बताया कि दोनों व्यापारी शुक्रवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Two died in an accident in nakud Saharanpur last night
Saharanpur news - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक्टिवा स्कूटी पर नकुड़ लौट रहे किराना व्यापारी सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतकों की परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नकुड़ कस्बे के मोहल्ला महादेव निवासी किराना व्यापारी अनिल गुप्ता (50) कस्बे के ही मोहल्ला अफगानान अशोक (35) पुत्र सोरण उपाध्याय के साथ शुक्रवार देर रात को एक्टिवा पर सहारनपुर से नकुड़ आ रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट, धान की फसल को नुकसान के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि जैसे ही वे खेड़ा-कुटी के पास पहुंचे तो यहां किसी वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिससे दोनों एक्टिवा सवार व्यापारी उछलकर सड़क पर गिरे। सिर मे गहरी चोट लगने से अशोक की मौके पर ही मौत गई, जबकि अनिल गुप्ता गंभीर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल गुप्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की अल सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान अनिल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed