{"_id":"63936fe5a26cd105c94ba315","slug":"rape-accused-ran-away-from-policeman-baghpat-news-mrt6170694172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिसकर्मी से छूटकर भागा दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिसकर्मी से छूटकर भागा दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के सामने एक आरोपी पुलिसकर्मियों के हाथों से छूटकर भाग गया, जिसे पकड़ने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। हालांकि घेराबंदी के बाद आरोपी को पकड़ लिया। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस ने मवीकलां गांव निवासी केशव को बड़ौत कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को बड़ौत कोतवाली पुलिस आरोपी को लेकर कचहरी पहुंची और फिर जिला कारागार ले जाने लगी।
जैसे ही कलक्ट्रेट के पास पहुंचे तो आरोपी केशव हेड कांस्टेबल व होमगार्ड से छूटकर भाग गया। जिसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगा। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों से छूटकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
----
बार बार उजागर हो रही लापरवाही
आरोपियों के भागने के कई मामले सामने आ चुके है। जिसमें गत दिवस खेकड़ा थाने से एक पॉक्सो एक्ट का आरोपी लघुशंका के बहाने भाग गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को ही जेल ले जाते समय दूसरा आरोपी भाग गया था। जिसमें पुलिस की लापरवाही बार बार उजागर हो रही है।