फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rape accused hanged himself in temporary jail

दुष्कर्म के आरोपी ने अस्थाई जेल में फांसी लगाकर जान दी

Sat, 03 Jul 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rape accused hanged himself in temporary jail
30 जून को बालिका से दुष्कर्म करने का लगा था आरोप, एक जुलाई को भेजा गया था जेल
विज्ञापन

खेकड़ा स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। थाना चांदीनगर के एक गांव के बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने शुक्रवार रात खेकड़ा स्थित अस्थाई जेल में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने इस घटना के लिए थाना चांदीनगर पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
थाना चांदीनगर के एक गांव में 30 जून को एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। बालिका के परिजनों ने गांव के ही युवक सुशील पर आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए एक जुलाई को सुशील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जेलर आकाश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से उसे खेकड़ा स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में रखा गया था। शुक्रवार की रात सुशील ने बैरक में ही अपने पायजामे से ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, घटना का पता चलने के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह इसके लिए थाना चांदीनगर पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
विज्ञापन

सुशील पर लगे झूठे आरोप, पुलिस ने किया टॉर्चर
चांदीनगर। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को सुशील का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार कर दिया गया। सुशील के परिजनों का कहना है कि उस पर झूठे आरोप लगाए गए। पुलिस ने उसे बहुत टॉर्चर किया। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुशील की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में होती रहती है हत्या और आत्महत्या की घटनाएं
बागपत जिला जेल शुरू से ही विवादों में घिरी आ रही है। नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव बसी निवासी ऋषिपाल की हत्या भी हो चुकी है। एक बंदी जेल की एंबुलेंस से फरार हो चुका है। सुशील कुमार सहित दो बंदी आत्महत्या कर चुके है। जेल प्रशासन फिर भी घटनाओं पर अंकुश के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed