फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rangilon Sawan Ayo Re... Ayo Re Teej Festival in Sawan

रंगीलों सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rangilon Sawan Ayo Re... Ayo Re Teej Festival in Sawan
बागपत के आर्शीवाद रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम हरियाली तीज पर नृत्य करती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के आशीर्वाद रिसोर्ट में रविवार को तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने गीत गाए और नृत्य किया। इसके अलावा कई प्रकार के खेल खेले गए। कार्यक्रम में तान्या वर्मा को तीज क्वीन और बीबता को मिसेज बागपत चुना गया। इसके अलावा गीत में कुसुम और नीलम सबसे अधिक आकर्षक महिला चुनी गई।
विज्ञापन

आशीर्वाद रिसोर्ट में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, गीत व संगीत प्रतियोगिता, बैलून बचाओ प्रतियोगिता, कैटवॉक, शतरंज और तकिया फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने तीज के गीत भी गाए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने तान्या वर्मा को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मां पदमावती महिला जैन मिलन की ओर से महिला थाने में तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें प्रेरणा जैन ने महिला थाना प्रभारी और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शालिनी जैन, शिल्पी जैन, रूबी जैन, संध्या जैन, स्वीटी जैन सहित समाज की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed