फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ranbir's family did not return the trust given by the police

पुलिस के भरोसे पर भी नहीं लौटे रणबीर के परिजन

Fri, 06 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ranbir's family did not return the trust given by the police
जिवाना गांव में बंद पड़ा पीड़ित परिवार का मकान - फोटो : BAGHPAT
जिवाना का रणबीर हत्याकांड
विज्ञापन

हत्यारोपियों से धमकी मिलने पर रणबीर के परिवार ने बृहस्पतिवार को छोड़ दिया था गांव
अफसरों के निर्देश पर गांव पहुंची रमाला थाना पुलिस, किया परिजनों से लौटने का निवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। जिवाना गांव में अनुसूचित जाति के युवक रणबीर की हत्या के बाद परिवार ने जेल से धमकी मिलने पर पलायन कर दिया तो अफसरों ने रमाला थाना पुलिस के पेंच कसे। पुलिस बृहस्पतिवार की रात में ही गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से परिवार को गांव में वापस लाने के लिए मनाना शुरू कर दिया। सुरक्षा का भी पूरा आश्वासन दिया। मगर, परिवार ने पुलिस पर भरोसा नहीं जताते हुए गांव में आने से इंकार कर दिया।

जिवाना गांव में 10 जून को अनुसूचित जाति के किसान रणबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई राहुल ने गांव के राजकुमार, उसके बेटे वीशू व एक हिस्ट्रीशीटर मयंक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में दबोचा था तो पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि इस मामले में समझौता करने के लिए आरोपी जेल से ही कई बार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे थे। इसी दहशत में बृहस्पतिवार को मृतक रणबीर की पत्नी कुंतलेश व उसके बेटों, उसके भाई राहुल, अरुण व पुरुषोत्तम के परिवारों ने गांव छोड़ दिया था। यह खबर मीडिया की सुर्खियां बनी तो रमाला थाना पुलिस बृहस्पतिवार रात को गांव में पहुंची और पीड़ित परिवार के बारे में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिवार को वापस गांव में लाने के लिए मनाने का प्रयास किया। मगर, पीड़ित परिवार ने दहशत में होने के कारण वापस आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रमाला थाना के इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार अपनी मर्जी से गांव से गया है। उन पर किसी ने दबाव नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed