{"_id":"973e46c28369f749010c941afddac8ff","slug":"rampur-gang-doing-atm-fraud-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर का गैंग कर रहा बागपत में एटीएम ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर का गैंग कर रहा बागपत में एटीएम ठगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में एटीएम से कार्ड बदलकर की जा रही रुपये की ठगी के मामले में रामपुर का गैंग क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया है। गैंग के सदस्य कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पुलिस के मुताबिक बड़ौत के बिनौली रोड़ निवासी अमित पुत्र रमेश चंद का एटीएम से रुपये निकालते समय ठग गैंग ने कार्ड बदल लिया था। गैंग ने उसके एटीएम कार्ड से 27 नवंबर 2015 को बागपत के पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले।
उसी दिन आरोपियों ने गाजियाबाद के मॉल से 80 हजार रुपये के सामान की खरीददारी की थी। अमित की शिकायत पर बड़ौत थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। केस की विवेचना बागपत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने ठग गैंग का पता लगा लिया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि रामपुर जनपद के गांव कासिमपुर निवासी मोहम्मद सगीर पुत्र मोहम्मद असगर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अमित का एटीएम कार्ड बदलाकर खाते से रुपये निकाले और मॉल में शॉपिंग की है। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं।
उनकी फुटेज निकाली गई। साथ ही आरोपी मोहम्मद सगीर ने मॉल में अपने ड्राइविंग लाइसेंस की आईडी लगाई है। उसी के आधार पर गैंग का पता चला है। आरोपी बागपत में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।