{"_id":"5f9085f48ebc3e9c064f8a53","slug":"ramphal-was-killed-to-avenge-the-attack-baghpat-news-mrt5073271110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले का बदला लेने के लिए की थी रामफल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले का बदला लेने के लिए की थी रामफल की हत्या
विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय पर पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का किया खुलासा
एक माह पूर्व दोनों पक्षों में कूड़ा डालने को लेकर हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के बड़ावद गांव में मंगलवार को हुई किसान रामफल की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक माह पूर्व दुकान के बाहर कूड़ा डालने की रंजिश में दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपी का परिवार घायल हो गया था। इसी हमले का बदला लेने के लिए उसने गला दबाकर रामपाल की हत्या की।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रामफल की हत्या के मामले में प्रेम सिंह ने देवी सिंह पुत्र सुक्कन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ सदर ओमपाल सिंह ने जांच की। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे बड़ावद मंदिर के पास से आरोपी देवी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका व मृतक रामफल का एक माह पूर्व दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें देवी सिंह की मां, पत्नी और बेटे को काफी चोट आई थी। इसी का बदला लेने के लिए खेत पर बनीं झोपड़ी में रामफल की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। रामफल 20 वर्ष से फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर ही झोपड़ी बनाकर रहता था। एसपी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।