फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramla mill stopped crushing due to breaking of Begas chain

Baghpat News: बेगास की चैन टूटने से बंद हो गई रमाला मिल में पेराई

Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ramla mill stopped crushing due to breaking of Begas chain
- मिल गेट पर लगी गन्ने से लदी बुग्गी और टैक्ट्रर-ट्राली की लंबी लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल की बेगास (खोई) की चैन टूटने से मिल में पेराई बंद हो गई। वहां शुक्रवार देर शाम तक इंजीनियर चेन को ठीक करने में लगे रहे। पेरार्ई बंद होने से मिल गेट पर गन्ने से लदी बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी लाइन लग गई। जिससे मिल गेट पर गन्ने की तौल करने के लिए पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि मिल में आए दिन खराबी होने के कारण तौल प्रभावित हो रही है।
रमाला चीनी मिल की शुक्रवार सुबह चार बजे अचानक बेगास की चेन टूट गई। चेन टूटने से मिल बंद हो गई। जिससे मिल गेट से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों और बोगियों की लंबी लाइन लग गई। शाम तक चेन ठीक न होने के कारण मिल अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की तोल कराए बगैर वापस भेज दिया। किसानों का कहना था कि मिल में आए दिन तकनीकी खराबी रहती है। पिछले माह मिल की सफाई के के कारण कई दिन पेराई बंद रही थी। 15 दिन पहले भी चेन खराब होने के कारण मिल को बंद कर दिया गया था। किसानों का कहना था कि अभी खेतों में गन्ना सूख रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण गन्ना छिलाई में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि इंजीनियर चेन को ठीक करने में जुटे हैं। चेन ठीक होने पर किसानों को सूचना दे दी जाएगी। मिल की ओर से 27 क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है। मिल गेट पर दो लाख क्विंटल गन्ना शेष है। चेन ठीक होने पर चार दिन में गन्ने की पेराई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने पेराई बंद होने पर किया हंगामा

रमाला। मिल की बैगास की चैन खराब होने पर पेराई बंद होने से तौल बंद कर दी गई। जिस पर मिल गेट पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि वह बुधवार से गन्ने की तौल करने के लिए लाइन में लगे हुए है। मिल की ओर से किसानों के लिए पेयजल और बैठने तक की व्यवस्था नहीं कराई गई है। अब मिल के अधिकारी किसानों को वापस भेज रहे है। मिल में आए दिन खराबी आने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में किसानों का गन्ना सूख रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की।

आज बंद हो जाएगी बागपत शुगर मिल
बागपत शुगर मिल के प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि मिल के सभी क्रय केंद्र पहले ही बंद किए जा चुके है। मिल गेट पर अब केवल 15 हजार क्विंटल गन्ना बचा है। शुक्रवार दोपहर तक गन्ने की पेराई कर मिल को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed