फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramkumar posted doctor in charge at Gwalikheda PHC

ग्वालीखेड़ा पीएचसी पर रामकुमार प्रभारी चिकित्सक तैनात किए

Thu, 22 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar posted doctor in charge at Gwalikheda PHC
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव की पीएचसी पर आखिरकार नए प्रभारी चिकित्सक रामकुमार शर्मा की तैनाती हो गई। इनसे पहले तैनात किए प्रभारी चिकित्सक दो माह तक भी पीएचसी पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर की पीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी रहे डॉ. अमित त्यागी का स्थानांतरण ग्वालीखेड़ा की पीएचसी पर कर दिया था। ग्वालीखेड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. वरुण का तबादला धनौरा पीएचसी कर दिया था। तबादले के बाद डॉ. अमित त्यागी एक माह के लिए मेडिकल पर चले गए थे। वे दो माह तक भी ग्वालीखेड़ा पीएचसी पर नहीं पहुंचे। फर्मासिस्ट के सहारे ही पीएचसी चल रही थी। चिकित्सक के न आने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान दीपक शर्मा ने समस्या को लेकर सीएमओ व डीएम को प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आए और ग्वालीखेड़ा पीएचसी पर रामकुमार शर्मा प्रभारी चिकित्सक तैनात किए। ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed