फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramala villagers on the highway agreed to compensation

हाइवे पर उतरे रमाला के ग्रामीण, मुआवजे के आश्वासन पर मान गए

Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramala villagers on the highway agreed to compensation
- अल्लामेहर की मौत से गमजदा, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द ए खाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रमाला। किशनपर बिराल बस स्टैंड पर शनिवार की रात हुए हादसे में रमाला के अल्लामेहर की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। पांच लाख रुपये मुआवजे के लिए बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह मनाकर ग्रामीणों को हाइवे से हटाया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
रमाला निवासी अल्लामेहर (45) दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित रमाला स्टैंड पर नाई की दुकान चला रहा था। शनिवार को वह बड़ौत घर का सामान लेने गया था। किशनपुर बिराल में हादसे का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। ग्रामीण गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक के लिए चल दिए। इस बीच हाइवे पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाइवे की एक लाइन जाम कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। एसआई रणधीर सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण मान गए और शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर वाहन बिजवाड़ा नहर से निकालने शुरू कर दिए थे। रमाला में गम का माहौल है।
विज्ञापन

रामवीर को मौत खीच ले गए बस स्टैंड पर
रमाला। किशनपुर बिराल निवासी रामवीर की भी हादसे में मौत हुई है। वह स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला था। इस बीच स्कूटी में पंचर हो गया। इस कारण वह बस स्टैैंड पर नौशाद की दुकान पर पंचर लगवाने लगा। इसी दौरान काल बनीं बस ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने दोनों परिवार का दुख बांटा
रमाला। किशनपुर बिराल स्थित रामवीर और रमाला स्थित अल्लामेहर के घर दिनभर लोगों की आवाजाही रही। भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने दोनों परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि वह मुश्किल घड़ी में दोनों परिवारों के साथ है और हर संभव मदद कराई जाएगी।
बस चालक के खिलाफ मुकदमा
रमाला। मृतक रामवीर के बेटे रोनित ने रमाला थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

काल बनकर आ रही बस, मच गई थी भगदड़
रमाला। किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर दुकानदार जय चौधरी, समयदीन और नौशाद का कहना है कि बस काल बनकर आई थी। दूर से ही उन्होंने देखा कि बस की गति तेज है, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed