फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramala sugar mill remained closed for 11 hours due to boiler failure

Baghpat News: बॉयलर खराब होने से 11 घंटे बंद रही रमाला चीनी मिल

Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ramala sugar mill remained closed for 11 hours due to boiler failure
रमाला चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब में खराबी आने के बाद काम करते कर्मचारी। संवाद
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में बाॅयलर की ट्यूब में खराबी आने से 11 घंटे तक गन्ना पेराई ठप हो गई। 25 हजार क्विंटल गन्ना खरीद और पेराई नहीं होने से सैकड़ों किसान परेशान रहे। मिल अधिकारियों ने किसानों से गन्ना नहीं लाने के लिए गांवों में मुनादी कराई। रविवार दोपहर बाद बॉयलर ठीक होने पर मिल चलाई गई।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल रमाला के बॉयलर की ट्यूब रविवार सुबह चार बजे खराब हो गई। इसलिए मिल बंद करनी पड़ी और पेराई तथा तौल बंद होने से मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों व ट्रकों की लाइन लग गई। गन्ना तौल बंद होने से किसानों में रोष पनपने लगा। किसानों ने तौल शुरू करने की मांग की तो उनको बताया गया कि बाॅलयर में खराबी आने के कारण मिल बंद किया गया है।
विज्ञापन

उसके बाद ही किसान शांत हुए। मिल अधिकारियों ने वाहनों की लाइन बढ़ती देखकर गांवों में मुनादी कराकर गन्ना नहीं लाने की अपील की। मगर, जो किसान मिल में गन्ना लेकर आ चुके थे, उन्हें दिनभर गन्ना तौल शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाॅयलर की ट्यूब की खराबी दूर करने में 11 घंटे लगे। दोपहर तीन बजे चीनी मिल चालू कराकर गन्ना पेराई और तौल शुरू कराई गई। यह मिल प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करता है, इसलिए 25 हजार क्विंटल गन्ने की कम पेराई हुई। मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बॉयलर की ट्यूब काे सही करा दिया गया है। अब कोई दिक्कत नहीं है और मिल सही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed