{"_id":"677942da4e59d7901b0c6e33","slug":"ramala-police-washed-their-hands-off-the-matter-kandhla-police-will-take-action-baghpat-news-c-28-1-bag1001-124415-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रमाला पुलिस ने पल्ला झाड़ा, कांधला पुलिस करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रमाला पुलिस ने पल्ला झाड़ा, कांधला पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ककड़ीपुर से एलम तक कराई गई थी भैंसा बुग्गी दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुई भैंसा-बुग्गी दौड़ में रमाला पुलिस ने कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया और शामली जिले की कांधला पुलिस के पाले में गेंद फेंक दी। अब कांधला पुलिस भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने वालों पर कार्रवाई करेगी।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कब्जा कर भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। बताया कि भैंसा-बुग्गी दौड़ नेशनल हाईवे पर ककड़ीपुर से एलम तक कराई गई। साथ ही विजेताओं को इनाम भी दिया गया। नेशनल हाईवे पर भैंसा बुग्गी-दौड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ की वीडियो मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रमाला पुलिस का कहना है कि भैंसा-बुग्गी दौड़ शामली जिले में कराई गई, इसलिए कार्रवाई भी शामली पुलिस ही करेगी। इसके लिए कांधला पुलिस से संपर्क भी किया गया। उधर, कांधला पुलिस का कहना है कि वीडियो मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।