फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramala Mills session concluded with crushing of 92 lakh quintals of sugarcane

92 लाख कि्वंटल गन्ने की पेराई के साथ रमाला मिल का सत्र संपन्न

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramala Mills session concluded with crushing of 92 lakh quintals of sugarcane
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला का रविवार को पेराई सत्र पूरा हो गया। मिल प्रबंधन का कहना है कि मिल ने 92 लाख क्ंिवटल गन्ने की पेराई कर कीर्तिमान स्थापित किया है। मिल ने बागपत मिल के दस लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इसके अलावा गन्ना बकाए के भुगतान में भी मिल का मंडल में पहला स्थान है। मिल की ओर से किसानों को 201 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

चार नंवबर 2021 को मिल का पेराई सत्र शुरू किया गया था। रविवार को मिल का पेराई सत्र पूरा हो गया। मिल का मेरठ मंडल में गन्ना बकाए का भुगतान करने में पहला स्थान है। शेष बकाए के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मिल की ओर से किसानों के बकाए का भुगतान कराया जाएगा। मिल ने इस सत्र में बागपत कॉपरेटिव शुगर मिल का दस लाख क्विंटल गन्ने सहित 92 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। मिल प्रबंधक ने मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों पेराई सत्र सकुशल चलाने और सही समय पर साफ़ सुथरा गन्ना मिल पर लाने के लिए किसानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव, जीके पोदार, चीफ इंजीनियर एपी सिंह, चीफ केमिस्ट एस के झा, डीके द्विवेदी, आर के त्रिपाठी, सुमित पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed