फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramala Mill Crushing Started, Weighing On The Mill Gate

रमाला मिल में शुरु हुई पेराई, मिल गेट पर शुरु हुई गन्ने की तौल

Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ramala Mill Crushing Started, Weighing On The Mill Gate
रमाला स्थित सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के बाद मौके पर पहुंचे प्रबंधक डॉ.आरबीराम - फोटो : BAGHPAT
बागपत शुगर मिल के 26 में 20 केद्रों पर तौल शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। सहकारी शुगर मिल रमाला में रविवार से गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। दो दिन में मिल गेट पर लगभग 80 हजार क्विंटल गन्ने की तौल की गई। उधर, बागपत कॉपरेटिव शुगर मिल के 26 में 20 क्रय केंद्रों पर रविवार से तौल शुरू हुई। गन्ने की आपूर्ति होते ही पेराई चालू कर दी जाएगी।
सहकारी शुगर मिल रमाला के प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि मिल में रविवार से पेराई शुरू कर दी है। मिल गेट पर शनिवार को 40 हजार क्विंटल गन्ने की तौल हुई थी। रविवार को भी तौल जारी रही। किसानों को साफ सुधरा गन्ना लाने के निर्देश दिए हैं। मिल गेट पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों के लिए पानी, बैठने और प्रकाश की व्यवस्था है। वहीं, बागपत कॉपरेटिव शुगर मिल के प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि रविवार से मिल के 26 में से 20 क्रय केंद्रों पर तौल शुरू करा दी है। गन्ने की आपूर्ति होते ही पेराई शुरू करा दी जाएगी। शेष बचे हुए छह केंद्रों पर भी शीघ्र ही तौल चालू कराई जाएगी। पेराई सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मलकपुर मिल के अध्यासी विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह मिल में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में पेराई शुरू की जाएगी। मिल की ओर से किसानों का एक लाख क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

रमाला मिल ने दस तक का इंडेंट किया जारी
सहकारी शुगर मिल रमाला के प्रबंधक डॉ आरबी राम ने बताया कि रविवार को मिल ने किसानों का दस नवंबर तक का इंडेंट जारी कर दिया है। इससे पूर्व दो नवंबर को आठ नवंबर तक का इंडेट जारी किया गया था। रमाला मिल में फिलहाल गेट पर तौल शुरू कराई गई है, जबकि बागपत शुगर मिल की ओर से 20 क्रय केंद्रों पर तौल शुरू करा दी है। अन्य केंद्रों पर भी शीघ्र तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग उठाई
दोघट। कस्बे में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर रविवार को किसानों की बैठक हुई। यहां चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने 14 दिन में भुगतान कराने की घोषणा की थी। वहीं, चीनी मिल मालिकों ने इसे नकार दिया है। नया पेराई सत्र शुरू हो गय है, जबकि अभी तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। मलकपुर, किनौनी, भैसाना मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया हैं। किसान बैंक कर्ज व बिजली बिल की अदायगी नहीं कर पाने की वजह से परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। बैठक में बृजपाल सिंह, सुरेश पाल, रामकुमार पंवार, रामनाथ प्रधान, धर्मेद्र प्रधान, सुखवीर सिंह, नरेंद्र राठी, जगदीश, प्रवेंद्र मुखिया, राजपाल शास्त्री, रण सिंह, कलीराम पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed