फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramala Co-Operative Sugar Mill to get National Efficiency Award

रमाला सहकारी चीनी मिल को मिलेगा राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार

Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramala Co-Operative Sugar Mill to get National Efficiency Award
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला को देश की सहकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र 2019-20 के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल रमाला के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना लिमिटेड नई दिल्ली के एमडी प्रकाश नाईक नेवरे ने मिल के एमडी विमल दूबे को पत्र लिखकर पुरस्कार की जानकारी दी। पत्र में बताया कि केंद्र सरकार के चीफ डायरेक्टर के नेतृत्व में बनी आवार्ड सेलेक्शन कमेटी ने सहकारी चीनी मिल रमाला को देश की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के बीच सही समय पर क्षमता से अधिक पेराई करने पर राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2019-20 के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार 16 नवंबर को हौजखास दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार में मिल प्रशासन को दिया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा होने पर मिल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही संचालक मंडल समेत क्षेत्रीय किसानों में खुशी है। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने इस पुरस्कार को मिल की ख्याति बढ़ाने वाला बताया है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 26 मार्च में वडोदरा गुजरात में दिया जाना था। कोरोना के चलते नहीं दिया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed