फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ram went to Ram district, shining reverence in homes and temples

राम में रम गया जिला, घर-गलियों और मंदिरों में श्रृद्धा की जगमग

Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ram went to Ram district, shining reverence in homes and temples
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में दीयों से लिखा गया जय श्री राम - फोटो : BAGHPAT
- जिले में शहर से लेकर देहात तक जलाए गए खुशियों के दीपक
विज्ञापन

- भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ घर-घर मनाई गई खुशियां
- युवाओं ने छोड़े पटाखे, दीवाली जैसा बन गया जिले का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद जिलेभर में दीवाली जैसा माहौल बन गया। जिला राममय हो गया। मिठाई बांटी गई। घर, गलियों और मंदिरों में दीपक जलाए गए। भगवान श्रीराम की आरती हुई। आतिशबाजी की गई।
पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर 1008 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि एतिहासिक दिन पर खुशियां मनाई। श्री रघुवर रामलीला समिति और श्री राधा दामोदर मंदिर ठाकुर पर खुशी छा गई। मंदिर को फूल, गुब्बारे और रोशनी से सजाया गया। रघुवर रामलीला समिति ने रामदरबार में राम आरती की। घी के 251 दीपक जलाकर लड्डू बांटे गए। रोहताश गुप्ता, संजय रूहेला, राजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, कमल वशिष्ठ, लोकी गुप्ता, गोपाल वर्मा, मोनू गुप्ता, सुजीत लखेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवा हो गया अग्रवाल मंडी टटीरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे का बाजार भगवा ध्वज से रंगा नजर आया। श्री गणेश सेवा समिति ने बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। अंकुश गोयल, मुकेश गर्ग, सोनू, सचिन, अमित प्रवीण, सोनू, बबलू, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा का विशेष सहयोग रहा । मंडी में सभासद राजीव गोयल के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन हुआ। विकास, अशोक भानु, दीपक, बिन्नू जैन मुकेश आदि का सहयोग रहा। देशवाल पट्टी में यज्ञ का आयोजन किया गया। अमित मानव, कुणाल मानव, सतपाल, सतीश शर्मा, अनिल मानव, राजन कश्यप, मनीष मानव, विनोद मानव उपस्थित रहे। सकल समाज की ओर से कस्बे में अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में दीपक गोयल के आवास पर 500 किलो हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। अशोक सिंघल, अनिल गोयल दीपक गोयल, मनोज मित्तल ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया। पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, आर्य भूषण आर्य, प्रवीण जैन, विनोद गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर पर किया हवन
बालैनी। बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर और पुरा महादेव के परशुराम खेड़ा पर हवन कर देश में सुख शांति की प्रार्थना की गई। बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर लव-कुश जन्म भूमि के प्रांगण में सर्वोदय संस्कृत आश्रम के छात्रों और शिक्षकों ने हवन किया। पुरा महादेव के परशुराम खेड़ा पर हवन कर भगवान राम के जयकारे लगाए और देश की अखंडता के लिये प्रार्थना की। महाराज स्वामी लक्ष्य देवानंद महाराज, सूरजमुनी महाराज और देवमुनि महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed