फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ralod and Bhakiyu welcomed by showering flowers

Baghpat News: रालोद और भाकियू ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Wed, 04 Jan 2023 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ralod and Bhakiyu welcomed by showering flowers
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़े रालोद व भाकियू तथा कांग्रेस कार्य - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का भाकियू व रालोद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रालोद व भाकियू कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल भी हुए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से आने वाले चुनावों में समीकरण बदलेंगे।
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और रालोद नेता डॉ. कुलदीप उज्जवल का कहना है कि रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह किसानों के नेता है और जो भाईचारे की बात करते हैं। जो भाईचारे की बात करेगा, रालोद उसके साथ खड़ा होगा। जिले में जगह-जगह भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश का पालन करते हुए स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा में नफरत को बढ़ावा देने वालों का बहिष्कार करने और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। जिससे देश की राजनीति में बदलाव होगा। ज्ञापन देने वालों में सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक अजय तोमर, मास्टर सुरेश राणा, प्रर्मेंद्र तोमर, श्रीकांत धामा, अक्षय मलिक, विकास प्रधान, बबली तोमर, संजय तोमर, जयकिशोर, नीरज पंडित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गांव-गांव जाकर समस्या जानें, तभी पता चलेगी हकीकत
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह का कहना है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जिसका भाकियू ने जगह जगह स्वागत किया। जिसमें राहुल गांधी से मिलने के लिए आने वाले लोगों को रोका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जगह-जगह समर्थन मिल रहा है। गांव-गांव जाकर समस्या सुननी चाहिए, जिससे हकीकत का पता चल सके। आम लोगों का भरोसा जीतना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed