फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rally out for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली रैली

Sun, 21 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rally out for environmental protection
फोटो संख्या 7
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा द्वितीय इकाई का शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर में दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को स्वयंसेविकाओं ने नगर के मुख्य मार्गों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली।
इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नमिता जैन, मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश बंसल की मौजूदगी मेें ईश वंदना, लक्ष्य गीत व रासेयो गीत के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। यहां कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद हरित प्राण के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. अनुराग मित्तल, डॉ. वैभव जैन, मुकेश चौधरी एनसीसी ऑफिस से अशोक जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण संरक्षण रैली को रवाना किया। रैली बावली रोड, ठाकुर द्वार, संजय मूर्ति, अग्रसेन मूर्ति, बिजरौल रोड से होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यहां डॉ. बंसल ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि जिस प्रकार कोई भी घायल व्यक्ति एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जाता है। उसी प्रकार कोई पेड़ यदि टूट गया है या आंधी तूफान में उखड़ गया तो उसके लिए हरित एंबुलेंस है। वह उस पेड़ को जीवन प्रदान करती है। डॉ. बंसल ने अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया। हरित प्राण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने छात्राओं को जीवनशैली में बदलाव कर स्वस्थ रहने के तरीके बताए। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने नई बस्ती में जाकर सर्वे किया और लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर घर-घर जाकर महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed