फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rallod demonstrated by keeping bike on bull-buggy

बैल-बुग्गी पर बाइक रख रालोद ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rallod demonstrated by keeping bike on bull-buggy
बागपत कोर्ट रोड पर बैल बुग्गी पर बाइक रखकर विरोध प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाइक को बैल-बुग्गी पर रखकर कार्यकर्ता सोनीपत स्टैंड से सदर तहसील तक पहुंचे। डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यकर्ता रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। डीजल की कीमतों से नाराज रालोद नेताओं ने विरोध स्वरूप बाइक को बैल बुग्गी में रखा और कोर्ट रोड से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम सदर रामनयन को ज्ञापन सौंपा। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने, यूपी-हरियाणा सीमा विवाद के निपटारे, कोरोना संक्रमण काल में फीस माफ किए जाने, किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने, किसानों और व्यापारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने, बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लगाने, नहरों की सफाई, स्कूल बंद रहने तक शिक्षकों को भी जबरन स्कूल नहीं भेजने, किसानों और उद्यमियों को सहायता देने की मांग की। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, नवाब अहमद हमीद, सतीश चौधरी, नीरज पंडित, प्रमेंद्र तोमर, ओमवीर ढाका, नीरज पंडित, सुबोध राणा, अजहर खान, नरेश त्यागी, राजेंद्र कुमार, रामपाल धामा, करण सिंह टटीरी, अमित जैन, पप्पू पहलवान और धर्मेंद्र काठा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed