फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait case: it is not a mans work, it is Gods work- Naresh Tikait said about threat

राकेश टिकैत मामला: 'ये इंसान का नहीं, परमात्मा का काम'-सिर कलम की धमकी पर बोले नरेश टिकैत, सीजफायर पर ये कहा

Mon, 19 May 2025 04:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 04:44 PM IST
सार

राकेश टिकैत को मिली सिर कलम करने की धमकी- भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने  धमकी पर प्रतिक्रिया दी। बोले- यह काम परमात्मा का है, इंसान का नहीं। भारत-पाक तनाव पर बोले- सीजफायर रोकना ठीक नहीं था।

विज्ञापन
Rakesh Tikait case: it is not a mans work, it is Gods work- Naresh Tikait said about threat
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के दाहा पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को 'सिर कलम' करने की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'यह काम परमात्मा का होता है, इंसान का नहीं।' उन्होंने इस तरह की धमकियों को गैरजरूरी और असंवैधानिक बताया।
विज्ञापन


सोमवार को दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले का क्या उद्देश्य है, यह जांच का विषय है और पुलिस प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह कोई तालिबान नहीं है, जहां इस तरह की भाषा बोली जाती हो। सरकार को ऐसे बयान देने वालों पर सख्ती करनी चाहिए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नोमान इलाही सलमान खान: जासूसी के लिए फेसबुक पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और सीजफायर पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि, 'जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था तो पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई से पीछे क्यों हटा गया? इससे सरकार की किरकिरी हुई है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए था।'

भाजपा की तिरंगा यात्रा पर उन्होंने कहा कि 'तिरंगा किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का सम्मान है। इसकी आड़ में राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed