फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh surrendered to the Court in two Htyaropion

राकेश के दो हत्यारोपियों का कोर्ट में सरेंडर 

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rakesh surrendered to the Court in two Htyaropion
court
बागपत। बड़का गांव में युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहे थे। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र के बड़का गांव के युवक राकेश की खेत में 23 नवंबर 2016 को पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बड़ौत कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में आरोपी पिंकू निवासी बड़का और बिल्लू निवासी हिलवाड़ी फरार चल रहे थे। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन

पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही थी। पुलिस दोनों आरोपियों के मकान की कुर्की की तैयारी कर रही थी। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। बड़ौत कोतवाल मुकेश कुमार ने कहा आरोपियों ने पुलिस दबाव के चलते कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जिला बदर दबोचे
बागपत। लंबू गांव के नेत्रपाल और अहमद शाहपुर पदड़ा निवासी कौशिंद्र को प्रशासन ने जिला बदर कर रखा है। इसके बाद भी दोनों अपने गांव में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कौशिंद्र के पास से पास से पुलिस ने छुरी बरामद की है। इसके अलावा रमाला पुलिस ने मोनू और अमित निवासी टीकरी के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।

चाकू समेत दो युवक गिरफ्तार
बागपत। रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी ककड़ीपुर, जोनी पुत्र सेवाराम निवासी रमाला को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है।

देसी शराब समेत दो तस्कर पकड़े
बड़ौत। पुलिस ने भूपेंद्र पुत्र विनोद, अरविंद पुत्र मोहन पाल निवासी शेरपुर लुहारा को बाइक पर शराब ले जाते दबोचा। इनके पास से 25 लीटर देसी शराब बरामद की है।


पुलिस ने 43700 रुपये शमन शुल्क वसूला
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान कर 43700 रुपये शमन शुल्क वसूला। वहीं अफसरों ने 48 गांवों का भ्रमण कर जायजा लिया। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed