{"_id":"6396306f288b4d61b0611be1","slug":"rakesh-sharma-was-made-the-district-president-baghpat-news-mrt617348931","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष तो अभिजीत शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष तो अभिजीत शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया
विज्ञापन
बागपत के वात्सायन पैलेस में शपथ लेते ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य
- फोटो : BAGHPAT
राकेश शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया
बागपत। वात्सायन पैलेस में आयोजित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। राकेश शर्मा को जिलाध्यक्ष और मास्टर सतपाल शर्मा को बागपत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के गठन के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
शनिवार को आयोजित बैठक में अभिजीत शर्मा को जिला प्रभारी, शिवकुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, रवि दत्त शर्मा को नगर अध्यक्ष बागपत, अजय शर्मा को तहसील प्रभारी, अजय शर्मा को महामंत्री, पवन शास्त्री को खेकड़ा तहसील अध्यक्ष, यज्ञदत्त शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश शर्मा को जिला संगठन मंत्री, प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा एवं प्रमोद प्रसाद शर्मा को जिला सलाहकार, अभिजीत शर्मा को विधानसभा प्रभारी, संजीव शर्मा को जिला सचिव, दीपक वत्स को बड़ौत विधान सभा प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि मदन मोहन मालवीय की जयंती पर जिले में ब्राह्मण स्वाभिमान एवं शौर्य व एकता पदयात्रा निकाली जाएगी और मार्च में समाज का महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर संरक्षक घनश्याम शर्मा एवं विजय पाल शर्मा, प्रदेश संरक्षक राज्यपाल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा, प्रदेश सचिव लोकेश वत्स, डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक, घनश्याम शर्मा मौजूद रहे।