{"_id":"605f6f8c8ebc3ee64a35648c","slug":"raised-teachers-problems-baghpat-news-mrt5320111128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याएं उठाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा के आवास टीचर्स कॉलोनी में हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में गत वर्ष से लंबित प्रकरण और कार्यशैली को लेकर चर्चा की गई।
जिला मंत्री दीपक कुमार नैन ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के चयन वेतनमान, अवशेष एरियर, पदोन्नति प्रकरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एसीपी और एरियर, सेवानिवृत्त शिक्षकों का जीपीएफ प्रकरण और पेंशन, नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति पत्र लंबित पड़े हैं। कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक को समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। कार्यालय के कर्मचारियों की कार्यशैली के कारण शिक्षकों के प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर आचार संहिता हटने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया जाएगा। बैठक में अरविंद कुमार, अमरदीप, कपिल कुमार, सतीश, संजय तोमर, राजकुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद