फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised problems of passengers before Railway Minister

सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर लगाया समस्याओं का अंबार

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raised problems of passengers before Railway Minister
दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से वार्ता करते अग्रवाल मंडी टटीरी के - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ एक प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिला उनके समक्ष समस्याएं उठाईं। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि उनके निरीक्षण के दौरान टिकट खिड़की खुली नहीं मिली। वहीं, स्टेशन पर शौचालयों पर ताला लटके थे। ट्रेन में शौचालय की हालत भी खराब मिली।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेल मंत्री के सामने मांग उठाई कि रेलवे स्टेशनों पर टिकट खिड़क़ी एक घंटा पहले खोली जाए। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बंद पड़ी रेल गाड़िय़ों को फिर से शुरू कराया जाए। ट्रेन को बीच में कई जगह बिना कारण रोकने से यात्रियों का समय बर्बाद होता है। इसे बंद कराने की मांग की गई। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जाए। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जिवाना रेलवे हाल्ट पर यात्री शेड बनाने को भी स्वीकृति प्रदान कर अन्य समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, संदीप गोयल, विनीत आर्य व नीरज कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

किरायेदारों की समस्याएं भी उठाईं
अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे के किरायेदारों का मामला भी सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेल मंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से रेलवे की ओर से उनसे किराया नहीं लिया गया है। अब उन्हें दुकान और मकान खाली कराने के नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने रेलवे से दुकानदारों से किराया लेने के निर्देश देने तथा दुकानों के पीछे स्थायी रूप से सीमांकन कराकर दीवार कराने के साथ ही किरायेदारों के एंग्र्रीमेंट उनके उत्तराधिकारियों के नाम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed