{"_id":"60eb2fa68ebc3ec30a398d96","slug":"raised-demand-not-to-organize-shravani-fair-baghpat-news-mrt5469157156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा महादेव के ग्रामीणों की कांवड़ मेला आयोजित न कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा महादेव के ग्रामीणों की कांवड़ मेला आयोजित न कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव पर लगने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह ने जायजा लिया। इससे पूर्व मंदिर में ग्रामीणों की मंदिर में मेले के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें संक्रमण के मद्देनजर मेले का आयोजन न कराने की मांग की।
ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष श्रावणी व फाल्गुनी मेले का आयोजन कराया जाता है। मंदिर में लाखों कांवड़िये और श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध होने से मंदिर पर श्रावणी मेले का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार शासन ने कांवड़ यात्रा को हरी झंडी दे दी है। श्रावण मास में पांच से आठ अगस्त तक चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके चलते रविवार को डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह ने मंदिर परिसर का जायजा लिया।
इससे पूर्व मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मेले का आयोजन न कराने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत चुनाव के दौरान भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण बढ़ गया था। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मेले का आयोजन न कराने का निर्णय किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों ने श्रावणी मेले का आयोजन न कराने की मांग की। बैठक में ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल मलिक, जोगेंद्र, जय मलिक, सोनू मलिक, इंद्रपाल मलिक, सुलेखचंद, बलवीर, नरेंद्र, लीलू, अरविंद, गुलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
दोघट। कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर एसपी अभिषेक सिंह ने रविवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस को मार्ग के आसपास सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि दाहा-बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। कांवड़ मार्ग के आसपास सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। रास्ते में पेयजल व रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। इस मौके पर एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह भी मौजूद रहे।