फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised demand for payment of sugarcane price

बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा किसान

Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for payment of sugarcane price
बड़ौत। बावली गांव में बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने, आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर बैठक में आक्रोश जताया। वक्ताओं का कहना है कि बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऊपर से आवारा पशु किसानों की रही-सही फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गौरव तोमर ने की तथा संचालन अंकुर ने किया। ग्राम प्रधान गौरव तोमर ने कहा कि क्षेत्र की चीनी मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया हैं। बार-बार मांग किए जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। ऊपर से विद्युत निगम किसानों पर बिजली बिल जमा करने का दबाव बना रहा है। किसानों के नलकूपों पर मीटर भी लगा रहा है, जिसको सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नष्ट करने, आए दिन खाद व दवा के रेट बढ़ने पर भी नाराजगी जताई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि इन तमाम समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए जल्द एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में सत्यपाल, ओमवीर तोमर, राजीव, सुधीर, प्रमोद, आकाश, नरेंद्र सुखपाल, दीपक, प्रदीप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed