खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव में तालाब ओवरफ्लों होकर पानी गांव की गलियों में पहुंचने के साथ ही घराें में भर गया है। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तालाब की सफाई कराने की मांग की।
मुबारिकपुर गांव का तालाब ओवरफ्लो बना हुआ है। तालाब के दूषित पानी से गांव की गालियां लबालब बनी हुई है। मार्गों ने तालाब का रूप ले लिया है। ग्रामीण दूषित पानी के बीच से आने जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को बीमारी का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण सुनील त्यागी, रवि, अमित, नाजिम, संदीप, फरमान ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कई बार ओवरफ्लो बने तालाब की सफाई कराकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। वहीं एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी और फिर समस्या का समाधान कराया जाएगा।