फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: 28 मिमी हुई बारिश, गर्मी से राहत जलभराव से बढ़ गई परेशानी

Fri, 15 Aug 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
rain news
बागपत। यहां बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली तो नेशनल हाईवे समेत अधिकतर जगहों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं गांवों में भी बिजली गुल रहने के कारण अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

यहां बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश शुरू हुई और यह बारिश रात तक रुक-रुककर होती रही। यहां 28 मिमी बारिश हुई और इससे से दो डिग्री तक तापमान कम हो गया। बागपत, खेकड़ा, रटौल, हिसावदा, बड़ाैत समेत अधिकतर जगहों पर गांवों में सड़कों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनके अलावा सुबह को तेज बारिश के कारण नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश होने पर सिसाना गांव के पास नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। वहां पानी में कई वाहन फंसकर बंद हो गए तो उनको धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed