{"_id":"68b9efb28b77a61a990faff1","slug":"rain-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-137822-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंडरपास में पानी भरा तो 30 गांवों का टूटा संपर्क, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंडरपास में पानी भरा तो 30 गांवों का टूटा संपर्क, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में लगातार हो रही बारिश से मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब अंडरपास में जलभराव होने से जिले के तीस से अधिक गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर गांवों में जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अंडरपास से पानी निकासी का ठेका भी छोड़ा गया है लेकिन ठेकेदार की तरफ से पानी नहीं निकलवाया जाता। उन्होंने अफसरों से अंडरपास से पानी निकासी कराने की मांग की।
सूरजपुर महनवा में अंडरपास के गड्ढे में गिर रहे वाहन
सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे अंडरपास में एक गड्ढा बना हुआ है और वहां पर जलभराव होने पर राहगीरों को गड्ढा नजर नहीं आता। वहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं और कार सवारों को अहैड़ा रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा है। इस तरह करीब पांच किमी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है।
फुटपाथ पर लाइन लगाकर निकाली जा रही बाइकें
अग्रवाल मंडी टटीरी में बली मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में कई फुट पानी भरा हुआ है। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है तो बाइकों को फुटपाथ से लाइन लगाकर निकाला जा रहा है। गाड़ियों को कई किलोमीटर दूर से घुमाकर लाया जा रहा है। इससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पांच फुट पानी से तालाब बन गया ब्राह्मण पुट्ठी का अंडरपास
जलभराव के मामले में ब्राह्मण पुट्ठी गांव के अंडरपास की हालत सबसे ज्यादा खराब है, क्योंकि उसमे पांच फुट से ज्यादा पानी भरने से तालाब बन गया है। इस वजह से पिछले कई दिन से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है तो गांव के बच्चे उसमे नहाते रहते है। उधर, ग्रामीण भी लोगों को वहां से गुजरने से रोक रहे हैं।
सुन्हैड़ा और फखरपुर के अंडरपास में जलभराव से आवागमन बंद
यहां दो दिन से हो रही बारिश के कारण बसी, सुन्हैड़ा, फखरपुर रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया है। इससे अंडरपास से वाहनों का आवागमन बंद है तो जो वाहन चालक निकलने का प्रयास करते है, वो फंस जाते है। इससे कई वाहन खराब भी हो चुके हैं।
-- -- -- -
राहगीर बोले, पानी निकासी कराई जाए
-बली अंडरपास से आठ से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। टटीरी में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होने के कारण मेरठ आवागमन करने वाले वाहनों को भी यहीं से निकलवाया जा रहा है जो कई दिन से बंद है। जल्द ही अंडरपास से पानी निकासी कराई जाए। -संजीव, निवासी गाधी
-अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से वाहनों को अहैड़ा फाटक से निकालकर बागपत जाना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को दस किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। -मनोज कुमार बली,
-- -- -- --
वर्जन-
अंडरपास में जलभराव की समस्या गंभीर है और इसका समाधान कराया जाएगा। ठेकेदार को भेजकर पानी निकासी कराई जाएगी। -अमरचंद वर्मा, एसडीएम।