फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: बुढ़सैनी, मतानतनगर और मिलाना में तीन मकान गिरे

Fri, 05 Sep 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
rain news
बालैनी/दोघट। बुढ़सैनी और मतानतनगर गांव में बारिश के कारण तीन मकान भरभराकर गिर गए। मलबे की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई, जबकि लाखों रुपये का सामान मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। बुढ़सैनी गांव निवासी इस्लाम ने बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान में पानी का रिसाव हो गया। बुधवार रात उसका मकान भरभराकर गिर गया। मकान में बैठी संजीदा मलबे में दबने से घायल हो गई। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इनके अलावा मतानतनगर गांव निवासी सतबीर के मकान का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। उधर, मिलाना गांव में साबिर के मकान की छत भरभराकर गिर गई। साबिर ने बताया कि हादसे के समय वह घर से बाहर गया था, उसकी पत्नी और तीन बेटे गैलरी में होने के कारण बच गए। मलबे में दबने से चारपाई व खाने-पीने का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बारिश से मकान की छत गिरी : तेड़ा गांव में ओमप्रकाश के मकान की छत पर बारिश के कारण पानी भर गया था। इस कारण बुधवार की देर रात मकान की छत गिर गई, जिससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। यह गनीमत रही कि उससे कोई हताहत नहीं हुआ। ओमप्रकाश ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed