Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: बारिश का कहर जारी, बागपत तहसील का हॉल और 16 मकान गिरे

Thu, 04 Sep 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
rain news
अ​ग्निवीर भर्ती के लिए पुशअप लगाते अभ्यर्थी। स्त्रोत सेना - फोटो : mathura
बागपत। जिले में बुधवार को बागपत तहसील की तीसरी मंजिल पर बना हॉल भरभराकर गिर गया, जबकि अलग-अलग जगहों पर 16 मकान भी गिर गए। मलबे के नीचे दबने से महिला समेत तीन घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में उपचार कराया गया। 10 से अधिक मकानों में दरार भी आ गईं। इसके अलावा मलबे में दबने से लाखों रुपये का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण बुधवार दोपहर को तहसील में तीसरी मंजिल पर बना हॉल भरभराकर गिर गया। उसके गिरते ही तहसील में बैठे अधिकारियों और कर्मियों में भगदड़ मच गई। कानूनगो कुलदीप शर्मा, यशवीर पेशगार व मनमीत चैनमैन समेत अन्य कर्मियों ने भागकर जान बचाई। तीसरे मंजिल पर गिरे हॉल का मलबा तहसील परिसर में नीचे और पीछे सड़क पर जाकर गिरा। उसकी चपेट में आने से नीचे खड़े कई कर्मी और पीछे सड़क से गुजर रहे कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बिनौली में दो मकानों की छत गिरी
बिनौली। दिनभर हुई बारिश के कारण मंगलवार रात बिनौली के टंकी वाले मोहल्ले में मोमीन और अली मोहम्मद के मकानों की छत गिर गई। इससे बराबर के कमरे में सो रहे मोमीन, उसकी पत्नी और बच्चे बच गए, जबकि मकान में रखा लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा अली मोहम्मद के मकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ितों को नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौना, लहचौड़ा समेत चार गांवों में आठ मकानों की छत गिरी
रटौल। गौना सहबानपुर, लहचौड़ा, अहमदनगर गांव में दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कई मकानों में दरार आ गई। गौना सहबानपुर निवासी पिंटू ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे उसके तीन मकानों छत गिर गई। इससे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। इसके अलावा सुरेश के मकान की दीवार गिर गई। इससे वहां खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। उधर, राजकुमार के घेर की दीवार गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। लहचौड़ा गांव निवासी जयकुमार शर्मा के मकान की दीवार, अहमदनगर में प्रदीप व आनंद के मकानों की दीवार और छत गिरने से नुकसान हो गया। इसके अलावा छह-सात मकानों में दरारें भी आ गई हैं।
मकान के मलबे में दबने से महिला और दो बेटे घायल
छपरौली। नांगल गांव निवासी विधवा महिला शोभा देवी अपने दो बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे उसका मकान भरभराकर गिर गया। इससे शोभा देवी और उनके दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियोंं ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी में उपचार कराया। जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। इनके अलावा चांदनहेड़ी गांव में नौशाद का मकान गिर गया, उसके परिवार वालों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मलबे के नीचे दबने से घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इनके अलावा ग्रामीण विकास, जगतपाल व कृष्णपाल ने बताया कि उनके मकान जर्जर हो चुके है, जिनका कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
छत की कड़ी टूटते ही बच्चों को लेकर बाहर भागी महिला
दोघट। बारिश के कारण मांगरौली गांव निवासी सलमान के मकान की कच्ची छत की दो कड़ी टूटकर नीचे गिरी। इसे देखते ही सलमान की पत्नी शहनुमा अपने बच्चों अर्श और साद को लेकर बाहर भागी। इससे तीनों मलबे की चपेट में आने से बच गए। इनके अलावा पुसार गांव निवासी विकास कश्यप के मकान की दीवार भी गिर गई और कई मकानों में दरार आ गई।
पूठड़ में भरभराकर गिरी दुकान की छत
अमीनगर सराय। पूठड़ गांव निवासी महिपाल ने बताया कि मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। कुछ देर बाद ही दुकान की छत और दीवारे भरभराकर गिर गई। इससे दुकान में रखा सामान मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। वहां आए लोगों ने उसे बुलाया। महिपाल ने बताया कि दुकान गिरने से एक लाख रुपये से अधिक का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
मकान की छत गिरने पर महिला और बच्चों ने भागकर बचाई जान
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठठी गांव में मंगलवार देर रात बारिश के कारण विधवा महिला सुंदरी का मकान भरभराकर गिर गया। तभी सुंदरी ने अपने दो बच्चों को लेकर बाहर भागकर जान बचाई। प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि मलबे के नीचे दबने से सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके
छपरौली। कस्बे की पट्टी धंधान में मंगलवार देर रात बिजली गिर गई, इससे लोग भयभीत हो गए और राजन के मकान में टीवी, फ्रिज समेत अन्य उपकरण फुंक गए। जबकि मकान में दरार भी आ गई। उनके साथ उनके पड़ोसी रामकुमार, राजबीर ने बताया कि बिजली गिरने से उनके घरों में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। इससे तीनों मकानों में एक लाख रुपये से अधिक नुकसान हो गया।
जिवाना में बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण फुंके
रमाला। जिवाना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को धर्मवीर के मकान पर बिजली गिरने से दीवारों में दरार आ गई और विद्युत उपकरण फुंक गए। गमीनत रही कि हादसा टल गया। उधर, बिजली गिरने से पड़ोसी राकेश, जसवीर और कृष्णपाल के मकानों में लगे पंखे, टीवी, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण भी खराब हो गए।

बिजली गिरने से सिरसली में ट्रांसफार्मर फुंका, आपूर्ति ठप
बिनाैली। सिरसली गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर बुधवार को बिजली गिर गई। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गया और गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अफसरों को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed