फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain increases farmers' problems

बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

Thu, 14 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain increases farmers' problems
बागपत। बारिश के कारण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। गन्ने का तौल और बुआई का कार्य प्रभावित होगा। कुछेक किसान अभी भी गेहूं की थ्रेसिंग में जुटे हैं, ऐसे में उनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। बृहस्पतिवार को दिनभर कड़ी धूप खिलने से गर्मी अधिक रही। दोपहर बाद मौसम बदलना शुरू हुआ। धूल भरी हवा चली। दिन में ही अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। इससे नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। ईंख की बुआई की तैयारी में जुटे किसानों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। कुछेक किसान ऐसे भी हैं, जो भी गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे। ऐसे में थ्रेसिंग का कार्य नहीं हो सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अगर आंधी नहीं चलती है तो आम या अन्य फलों की फसल को किसी तरह का नुकसान नहीं है। हवा चलने से नुकसान हो सकता है। किसानों के अन्य कार्य जरूर पिछड़ जाएंगे। इसके अलावा चारे की फसल बोने की तैयारी कर रहे किसानों को अब खेत की सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed