फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain increased cold, temperature dropped by seven degrees

बारिश ने बढ़ाई ठंड, सात डिग्री गिरा तापमान

Wed, 05 Jan 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rain increased cold, temperature dropped by seven degrees
बारिश के बीच स्कूल जाती छात्राए - फोटो : KAHKRA
बुधवार को अधिकतम तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
विज्ञापन

बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकले, कोहरे से वाहन चालकों को हुई परेशानी
मौसम विज्ञानियों ने नौ जनवरी तक बारिश और हवा चलने का जताया अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बुधवार को हुई बारिश और तेज हवा से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकते रहे। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। मौसम विज्ञानियों ने नौ जनवरी तक बारिश और हवा चलने का अनुमान जताया है।
कई दिन से धूप निकल रही थी, जिससे तापमान भी बढ़ा हुआ था। इससे सर्दी से लोगों को काफी राहत मिली हुई थी। बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह को कोहरा छाया रहा। बारिश भी शुरू हो गई। दिनभर हल्की बारिश होती रही। तेज हवा ने भी परेशानी बढ़ाई। इससे तापमान दोबारा नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को यह घटकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश होने से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ और लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इसका असर बाजार में भी दिखाई दिया। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा की वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि नौ जनवरी तक बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश होने का भी अनुमान है। बारिश के साथ में मध्यम तीव्रता की हवा भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed