{"_id":"6497d9bb41f8fc707103dda3","slug":"rain-in-baghpat-roads-became-swimming-pools-railway-underpasses-also-submerged-many-villages-were-cut-off-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पहली ही बारिश में तरणताल बनी सड़कें, रेलवे अंडरपास भी डूबे, कई गांवों का सम्पर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पहली ही बारिश में तरणताल बनी सड़कें, रेलवे अंडरपास भी डूबे, कई गांवों का सम्पर्क कटा
Sun, 25 Jun 2023 11:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:38 AM IST
सार
बागपत जनपद में सीजन की पहली बारिश ने ही सड़कों की पोल खोल दी है। यहां सुबह से हो रही बारिश में सड़कों से लेकर अंडरपास तक तरणताल बन गए हैं।
विज्ञापन
अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़का, लहौड्डा, असारा, जिवाना के रेलवे अंडरपास बारिश के दिनों में केवल समस्या बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं। गांवों की ओर जाने वाले रास्ते पर बने अंडरपास ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन
तड़के से हो रही बारिश में ये अंडरपास फिर से तरणताल बन गए। इन रेलवे अंडरपास में कई-कई फीट तक पानी भरा हुआ है। बारिश जारी रहने से जलभराव का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। पैदल राहगीर तो किसी भी तरह इन्हें पर नहीं कर सकता, उल्टा वाहन भी इनमें फंसकर खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं हो सका है जिस कारण दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले ये अंडरपास ही इन गांवों को अलग-थलग करने का मुख्य कारण बन गए हैं। कई वाहन इनमे फंस गए, जिन्हें ट्रैक्टर की मदद से बमुश्किल निकाला जा सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश थमने के बाद भी इनमे तीन-चार दिनों तक पानी भरा रहता है। रेलवे द्वारा बनाये गए ये अंडरपास सुविधा देने के बजाय गले की फांस बन चुके हैं।
बता दें कि बड़का रेलवे अंडरपास में पिछले साल जलभराव में एक व्यक्ति की डूबकर मौत भी हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण लगातार रेलवे अंडरपास के पानी निकासी की मांग कर रहे हैं।