फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain brought relief from heat, trouble due to waterlogging

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से परेशानी

Sun, 19 Jun 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat, trouble due to waterlogging
बालैनी के मतातनतनगर गांव में भरा बारिश का पानी - फोटो : BAGHPAT
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

बागपत। शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। सुबह बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश फसलों की लिए अच्छी बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गन्ने और चारे के लिए फसल के लिए बारिश वरदान साबित होगी। तापमान कम होने से गन्ने व सब्जी में कीटों का प्रकोप कम होगा।
शनिवार सुबह लगभग पांच बजे तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पहुंच गया। सुबह हुई तेज बरसात के बाद नगर के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव और देहात क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह नगर के अलावा कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को सुबह पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एक्सईएन का कहना है कि सुबह बारिश के बाद नगर में सात बजे से साढ़े सात बजे तक सप्लाई बंद रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के कारण एक से दो घंटे ही सप्लाई बाधित रही। उसके बाद ने निरंतर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
कृषि वैैैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि तापमान बढ़ने पर गन्ने की फसल में टॉप बोरर और सब्जी में सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे फसल को काफी नुकसान होता है। तापमान में कमी आने पर बीमारी की संभावना कम हो जाती है। शनिवार को हुई बरसात गन्ने के अलावा ज्वारा और सब्जी की खेती के लिए काफी उपयोगी है। बारिश के साथ हवा चलने से आम की फसल को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 16 एमएम बारिश हुई है।
बारिश से रास्ते में जलभराव से परेशानी
बालैनी। बारिश होते ही मतानतनगर गांव के रास्ते में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
मतानतनगर गांव के ग्रामीण रवि, बिजेंद्र, बहादुर, मुकुल, श्रवण, शकुल, उमेश, सतबीर, संजय, आर्यन, राजीव आदि ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण शुक्रवार रात हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे शनिवार की सुबह ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव, लोग परेशान
खेकड़ा। खेकड़ा नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुई बारिश से गन्ना, चारा आदि की फसलें लहलहा उठीं। साथ ही मौसम सुहावना होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन नगर के रेलवे रोड, जैन कालेज रोड, पाठशाला रोड समेत नगर की विभिन्न बस्तियों में हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह आठ बजे तक खेकड़ा नगर क्षेत्र में 16 एमएम बारिश हुई है। 22 जून तक जनपद में मध्यम बारिश की संभावना है।

किसानों को दी सलाह
कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश को देखते हुए फसलों में किसी भी प्रकार का स्प्रे न करें। बारिश होने से मृदा में नमी बनी रहेगी। फसलों को अति आवश्यक होने पर ही सिंचाई करें। खीरे, लौकी, तोरी के पत्तों में फफूंद का निरीक्षण करते रहे। फलों को पर्याप्त खुली हवा में रखें। पत्तों से ढके होने पर आक्सीजन की कमी व अधिक नमी के कारण फलों के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सिसाना गांव में भरा बारिश का पानी से गुजरते वाहन

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सिसाना गांव में भरा बारिश का पानी से गुजरते वाहन- फोटो : BAGHPAT

बागपत के शालीग्राम मार्ग पर दूषित पानी दिखाते लोग

बागपत के शालीग्राम मार्ग पर दूषित पानी दिखाते लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed