फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain brought relief and disaster

राहत और आफत लेकर आई बारिश

Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief and disaster
बड़ौत। रविवार की तड़के आई झमाझम बारिश लोगों के लिए राहत और आफत एक साथ लेकर आई। बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बरसात से साथ आई तेजी अंाधी तूफान से विद्युत लाइनें व पोल टूटने से सैकड़ों गांव में बिजली सप्लाई धड़ाम हो गई। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मुख्य मार्गों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने से वाहन चालकों व आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई रोज से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे, लेकिन शनिवार की रात्रि से ही आसमान में बादल मंडराने व हवा चलने से गर्मी में थोड़ी राहत मिली। रविवार की तड़के करीबन पौने तीन बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी व तूफान से बावली, मलकपुर, कोताना, वाजिदपुर, गुराना, फतेहपुर पुट्ठी, बिनौली, बरनावा, बड़ौली, किरठल, छपरौली आदि सहित सैकड़ों गांवों में विद्युत लाइन व पोल टूटने से सप्लाई ठप हो गई। जो रविवार की शाम तक ही ठीक हो सकी। इस दौरान लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर उत्पन्न हुई जल भराव की स्थिति
बड़ौत। बरसात के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित, तहसील परिसर, बड़ौत-कोताना मार्ग, बड़ौत-बावली मार्ग, बावली, हिलवाड़ी आदि गांवों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। इस कारण वाहन चालकों सहित आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वार और ईख की फसल जमीन पर गिरी
बड़ौत। बरसात के साथ आई तेज आधी से ज्वार और ईख की फसल जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ। वहीं कृषि अधिकारियों के अनुसार कुल मिलाकर यह बरसात फसलों के लिए वरदान साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed