फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railway underpass submerged due to rain, broken connection of more than 30 villages

Baghpat News: बारिश से रेलवे अंडरपास डूबे, 30 से अधिक गांवों का टूटा सम्पर्क

Sun, 25 Jun 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Railway underpass submerged due to rain, broken connection of more than 30 villages
-रविवार तड़के हुई बारिश से खड़ी हुई समस्या, लोग परेशान
विज्ञापन

फोटो संख्या 3

बड़ौत, खेकड़ा। रेलेव प्रशासन द्वारा बड़का, लहौड्डा, असारा, जिवाना हाल्ट के पास बनाए गए अंडरपास परेशानी का सबब बन गए हैं। बारिश के दिनों में अंडरपास में तीन से चार फीट पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बंद हो जाती है। रविवार तड़के आई बरसात से अंडरपास जलमग्न हो गए, जिससे क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों का संपर्क एक-दूसरे से टूट गया।

रविवार तड़के से हो रही बारिश से ये अंडरपास फिर से तरणताल बन गए। रेलवे अंडरपास में कई-कई फीट तक पानी भरा हुआ है। उधर, बारिश जारी रहने से जलभराव का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। पैदल राहगीर तो किसी भी तरह इन्हें पर नहीं कर सकता, उल्टा वाहन भी इनमें फंसकर खड़े हो रहे हैं। वहीं पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं हो सका है, जिस कारण बड़का, हिलवाड़ी, बाम, औसिक्का, इदरीशपुर, जिवाना, असारा, थल, मौजिजाबाद नांगल सहित इन अंडरपास से जुड़े तकरीबन 30 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया। वहीं कई वाहन इनमे फंस गए, जिन्हें ट्रैक्टर की मदद से बमुश्किल निकाला जा सका। इसके अलावा खेकड़ा में फखरपुर और बसी अंडरपास में कई फीट तक जलभराव हो गया है। लोगों को परेशानी उठाकर पानी के बीच से आना जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश थमने के बाद भी इनमें तीन-चार दिनों तक पानी भरा रहता है। रेलवे द्वारा बनाये गए ये अंडरपास सुविधा देने के बजाय परेशानी का सबब बन गए हैं। बता दें बड़का रेलवे अंडरपास में पिछले साल जलभराव में एक व्यक्ति की डूबकर मौत भी हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण लगातार रेलवे अंडरपास के पानी निकासी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed