{"_id":"642b28e4cbcb3095ec05b8b4","slug":"railway-halt-will-be-built-in-jiwana-with-60-lakhs-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिवाना में 60 लाख से बनेगा रेलवे हाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिवाना में 60 लाख से बनेगा रेलवे हाल्ट
Tue, 04 Apr 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
रमाला। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर जिवाना गांव में रेलवे हाल्ट बनाया जाएगा। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने रेलवे हाल्ट बनवाने की मांग रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखी थी। सोमवार को रेल मंत्रालय ने जिवाना में रेलवे हाल्ट की मंजूरी दे दी है।
जिवाना गांव में काफी लंबे समय से रेलवे लाइन पर हाल्ट बनाने की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर कई गांवों के ग्रामीणों ने सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह को भी ज्ञापन सौंपा था। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जिवाना गांव में रेलवे हाल्ट बनाने की स्वीकृति दे दी है। हाल्ट के निर्माण में करीब 60 लाख रुपये का खर्च आएगा। रेलवे ने जिवाना रेलवे हाल्ट बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिवाना गांव में रेलवे हाल्ट बनने से जिवाना, जिवानी, बासौली, बरवाला, गुंगाखेडी, कंडेरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों के लिए रेल से आवागमन सुलभ होगा। क्योंकि अभी तक इन गांवों के लोगों को कई किलोमीटर दूर कासिमपुर खेड़ी या बावली रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता था।
लंबे समय से चल रही थी हाल्ट की मांग
लंबे समय से क्षेत्र के लोग जिवाना गांव में रेलवे हाल्ट बनवाने की मांग कर रहे थे। अब हाल्ट बनने की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों के लिए आवागमन सुलभ होगा। - प्रवीण कुमार, निवासी जिवाना
विज्ञापन
सैकड़ों लोग रोजाना करते हैं सफर
बासौली, कंडेरा, जिवाना, जिवानी व बरवाला गांव के सैकड़ों लोग रोजाना रेल में सफर करते हैं। जिन्हें रेल में सफर करने के लिए बावली या कासिमपुर खेड़ी तक पांच किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। नीरज कुुमार, पूर्व प्रधान जिवाना