फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railway blocked the way to the houses

Baghpat News: रेलवे ने रोका ग्रामीणों के घरों का रास्ता

Tue, 21 Mar 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Railway blocked the way to the houses
बड़का गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह
बड़ौत। बड़का गांव में रेलवे द्वारा दीवार बनाए जाने से 180 से अधिक ग्रामीणों के मकानों के मुख्य द्वार बंद हो गए हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर रेलवे प्रशासन से वार्ता करके समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि गांव मेें रेलवे प्रशासन द्वारा जगह चिह्नित कर दीवार निर्माण कराया जा रहा है। दीवार के निर्माण से गांव के 180 से अधिक लोगों के मकान के मुख्य गेट बंद हो गए हैं। आरोप लगाया कि जिस जगह रेलवे प्रशासन ने दीवार का निर्माण करासा है, वहां पहले ही सड़क बनी हुई थी। उन्होंने 10 फीट रास्ता छुड़वाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद द्वारा मौके पर बुलाए गए रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अविनाश और भूपेंद्र ने बताया कि बड़का गांव में जिस जगह दीवार का निर्माण कराया है, वह रेलवे की जमीन है। गांव के कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसके बाद सांसद ने प्रशासनिक और रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द समस्या का हल कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेंद्र चौहान, बबली, यूसुफ, धर्मपाल, र्रिद, महिपाल, अशोक, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed