फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   raid on medical stores

मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, पांच दवाईयों के नमूने जांच को भेजे

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
raid on medical stores
बागपत। औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ौत में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक दवा के क्रय-विक्रय के बिल उपलब्ध नहीं करा पाए। औषधि निरीक्षक ने वहां मिली संदिग्ध दवा को प्रतिबंधित कर मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। उन्होंने तीन दिन में दवा के बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर से पांच दवा के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि बड़ौत में बड़ौली रोड व गांधी रोड पर दो मेडिकल स्टोर की जांचकर पांच नमूने लिये। बड़ौली रोड के मेडिकल स्टोर संचालक दस औषधि के क्रय बिल नहीं दिखा पाया और तीन संदिग्ध औषधि मिलीं। इनमें दो एंटीबायोटिक और एक एसिडिटी कम करने की औषधि का नमूना जांच के लिए भेजा है। मेडिकल स्टोर को बंद कराकर संचालक को तीन दिन के अंदर बिल प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। गांधी रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दो औषधि के क्रय बिल नहीं मिलने पर उनके नमूने लिए गए और टेटनस का इंजेक्शन रेफ्रिजरेटर में न मिलने पर उसकी बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। स्टोर संचालक को दवा के क्रय व विक्रय बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed