{"_id":"5a19bfbd4f1c1b87698bdd3b","slug":"raid-on-compost-shops-30-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापे, 30 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापे, 30 नमूने लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिसाना में कृषक सेवा सहकारी समिति पर कार्रवाई करते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत और खेकड़ा की खाद की लाइसेंसी दुकानों पर प्रशासनिक अफसरों ने शनिवार को छापामारी की। टीम ने यूरिया और डीएपी के तीस नमूने लिए।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने टीम के साथ शनिवार को बागपत और खेकड़ा की सहकारी दुकानों और खाद की लाइसेंसी दुकानों पर छापामारी। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार तो टीम के आने की सूचना मिलते ही अपनी दुकाने बंद करके चले ही गए।
उपजिलाधिकारी के मुताबिक दोनों शहरों में करीब 15 दुकानों पर छापामारी की। इन दुकानों से 15 यूरिया और 15 डीएपी के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता का पता चलेगा। जांच में नमूने फेल हुए तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।