{"_id":"6557bbd545b484477e0e5504","slug":"raid-on-banks-and-public-service-centers-on-suspicion-of-making-fake-aadhaar-cards-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7255-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फर्जी आधार कार्ड बनाने के शक में बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फर्जी आधार कार्ड बनाने के शक में बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर छापा
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में बागपत कोर्ट रोड स्थित जन सेवा केंद्र से सामान ले जाते पुलि
- पुलिस ने पांच ऑपरेटरों और जनसेवा केंद्र संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फर्जी आधार कार्ड बनाने के शक में क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने पांच ऑपरेटरों और जनसेवा केंद्र संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जनसेवा केंद्रों से दस्तावेज और उपकरण भी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
शहर में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को शहर में कोर्ट रोड पर सोनीपत बस स्टैंड के पास स्थित एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। जहां से केंद्र संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और केंद्र पर मिले दस्तावेज व उपकरण भी जब्त कर लिए। इसके बाद अन्य जनसेवा केंद्रों और कई बैंकों में छापा मारा। जहां से पुलिस ने बैंकों में आधार कार्ड के ऑपरेटरों को भी हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि अधूरे दस्तावेजों के आधार पर लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर दिए जा रहे हैं। जिसको लेकर क्राइम ब्रांच की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
उधर जनसेवा केंद्रों पर छापों से संचालकों में हड़कंप मच गया और संचालक केंद्र बंद कर चले गए। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने के शक में छापामारी की गई। केंद्रों से मिले दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है, जिनकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।