फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raid on 17 fertilizer shops, took two samples

उर्वरक की 17 दुकानों पर छापा, दो नमूने लिए

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Raid on 17 fertilizer shops, took two samples
बड़ौत में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मंगलवार को कोआपरेटिव और इफ्को बाजार के सेंटरों पर छापा मारा कर सत्यापन किया गया। तीन टीमों ने 17 दुकानों पर छापा मार कर स्टॉक का मिलान किया। बड़ौत में दो दुकानों से जांच के लिए नमूने लेकर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ट्योढ़ी में इफ्को सेंटर पर स्टॉक का मिलान न होने पर दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उप निदेशक कृषि प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में कोआपरेटिव व इफ्को बाजार की दुकानों पर उर्वरकों का भौतिक सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तहसील स्तर पर तीन टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को तीनों टीमों ने 17 दुकानों पर छापामार कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। बड़ौत ब्लॉक में भूमि संरक्षण अधिकारी और खेकड़ा में एआर कोआपरेटिव मोहसिन ने उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण किया। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल ने चौधरी कृषक सेवा केंद्र बड़ौत का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उर्वरक विक्रेता स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो, रसायन के खरीद बिल उपलब्ध नहीं करा पाया। दुकान पर रसायनों के रेट लिस्ट भी चस्पा नही मिले। इस पर दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर जांच के लिए एक नमूने का सैंपल लिया है। दुकानदार को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा भगत सिंह पेस्टीसाइड गुराना रोड से भी रसायन का एक नमूना जांच के लिए भेजा है। उप निदेशक कृषि प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्योढ़ी गांव के इफ्को बाजार सेंटर पर स्टॉक पूरा नहीं मिला, जिस पर दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed