{"_id":"5daa06238ebc3e01830a2b1f","slug":"raid-baghpat-news-mrt4492760110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी मोबिल ऑयल की शिकायत पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी मोबिल ऑयल की शिकायत पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी मोबिल ऑयल की शिकायत पर मारा छापा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में मिलावटी मोबिल ऑयल बनाने की शिकायत पर पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां से मोबिल ऑयल की बोतलें बरामद हुईं हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक यही बताया गया है कि एक कंपनी से पैकिंग के लिए ऑयल लाया जाता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चौकी प्रभारी शिव शंकर को सूचना मिली कि कबीर कालोनी में मिलावटी मोबिल ऑयल बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। मकान में मोबिल ऑयल की बोतलों को पैक किया जा रहा था। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। एसआई ने बताया कि एक कंपनी से पैकिंग करने के लिए युवक मोबिल ऑयल लाता है। उसने कंपनी का बिल भी दिखाया। उन्होंने बताया कि बिल की जांच कराई जा रही है। कोई भी कंपनी मोबिल ऑयल की इस तरह पैकिंग नहीं कराती है। इसलिए कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इन दिनों मिलावटी डीजल और पेट्रोल की बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में तो अवैध रूप से खुले में भी तेल की बिक्री का खुलासा हो चुका है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी मिलावटी तेल के मामले में कार्रवाई की गई है। लेकिन जितने स्तर पर यह काम चल रहा है। उस पर पुलिस प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है।