{"_id":"63b5bf1fc9aab01ec818374d","slug":"rahul-organized-a-panchayat-of-skills-encouraged-baghpat-news-mrt6205608196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राहुल ने लगाई हुनर की पंचायत, हौसला बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राहुल ने लगाई हुनर की पंचायत, हौसला बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुफा मंदिर के पास प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वालों के साथ राहुल गांधी ने हुनर पंचायत की। जिसमें राहुल गांधी ने हुनरबंदों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
बागपत के गन्ने और गुड़ तो अलीगढ़ के ताले की प्रदर्शनी लगाई गई। जबकि अमरोहा के कालीन व ढोलक, कन्नौज के इत्र, सीतापुर के पूजा पाठ, वाराणसी की साड़ी, हाथरस की हींग समेत 75 जिलों के अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। राहुल गांधी ने उनका हौसला बढ़ाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया।
---
दादी प्रकाशी और शूटर सीमा तोमर से मिले राहुल गांधी
शूटर दादी प्रकाशी तोमर व अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर से राहुल गांधी ने मुलाकात की। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत भी किया और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दादी प्रकाशी तोमर और सीमा तोमर से राहुल गांधी ने बातचीत कर हाल जाना। राहुल ने दादी प्रकाशी से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और उनकी सांड़ की आंख फिल्म देखने की बात भी कही।
विज्ञापन
गायिका नेहा सिंह व कामिया पंजाबी भी यात्रा में शामिल हुई
यूपी में काबा, बिहार में काबा गाने वाली गायिका नेहा सिंह राठौल बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया, इसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात भी की। मशहूर गायिका कामिया पंजाबी बुधवार को बागपत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और यात्रा के साथ भी चली।
-----
फूलों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा किसान
मवीकलां गांव में बुधवार सुबह शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में एक किसान फूलों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा। जिससे भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया।
------
भीड़ ने कांग्रेस में भरा जोश
बड़ौत। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को नगर में समर्थन मिला। लोगों की भारी भीड़ से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जोश भर गया और कड़ाके की ठंड में तेजी से यात्रा आगे बढ़ती चली गई। कोहरे के बाद भी गांवों में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।
----
राहुल गांधी की झलक पाने को बेताब दिखे युवा
बड़ौत में राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए युवा घंटों हाईवे पर खड़े रहे। इसके अलावा लोग घरों की छतों से लेकर सड़क के किनारे तक राहुल गांधी के इंतजार में खड़े रहे।