Baghpat: राहुल हत्याकांड में पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी निकली कातिल, प्रेमी से कराई थी पति की हत्या
राहुल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि राहुल की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राहुल की पत्नी की गांव के ही युवक अंकित उर्फ काकू पुत्र सुशील के साथ चार वर्ष से दोस्ती थी। उसने ही अपने पति को जान से मारने के लिए अंकित से कहा।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: आधी आबादी के लिए पश्चिम का मैदान सूखा, कैराना छोड़कर सभी सीटों पर पुरूषों का अधिपत्य
अंकित ने राहुल पर दो बार गोली मारकर जानलेवा किया। उसके 9 मार्च को किये हमले में गोली उसके ट्रोले के पहिये में लगी ओर वह बच गया। फिर उसने तीन दिन बाद 12 मार्च की रात्रि बड़ावद के जंगल में ईंट भट्ठे पर रेत का ट्रेक्टर ट्रोला उतारकर ट्रेक्टर लेकर गांव आ रहे राहुल को बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर अभिषेक कटारिया स्कूल से आगे दो गोली मारकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक के पिता प्रेमपाल ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें कार्य कर रही थी।
मोबाइल सर्विलांस व की गई जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने मृतक राहुल की पत्नी ओर उसके प्रेमी अंकित उर्फ काकू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा 2 खोखा कारतूस बरामद हुए है।