फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rahul and Akhilesh spread false propaganda against Modi: Athawale

मोदी के खिलाफ झूठा प्रचार करते हैं राहुल और अखिलेश : अठावले

Sun, 16 Mar 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 16 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Akhilesh spread false propaganda against Modi: Athawale
बागपत के गौरीपुर मीतली गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यक्रम को संबो​धित करते केंद्रीय
अग्रवाल मंडी टटीरी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी व अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठा प्रचार किया। वह कहते रहे कि अगर भाजपा की 300 से ज्यादा सीट आई तो वह संविधान बदल देंगे। इसलिए ही चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को कम सीट मिली।
विज्ञापन

रामदास अठावले शनिवार को गौरीपुर मीतली गांव में होली मिलन समारोह में पहुंचे थे, जहां आयोजक सचिन ठाकुर ने फूल माला पहनाकर व गुलाल का टीका लगाकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बाबा डाॅ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को मानने वाले हैं और उनका सम्मान करते हैं। वह कैसे संविधान को पलट सकते हैं।
विज्ञापन

विपक्ष घबराया हुआ था और इस कारण झूठा प्रचार कर सत्ता हासिल करना चाहता था, जिसमें वह कामयाब नहीं हुए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ जनता की रक्षा कर रहे हैं और उनके कारण ही आज हम होली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास हमारा नारा है और इस नारे पर पार्टी सभी वर्गों को लेकर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिहार में सरकारी कर्मियों को उर्दू सिखाने के सरकार के आदेश को लेकर कहा कि उर्दू भाषा आनी चाहिए, यह अच्छी बात है। इस दौरान आयोजक सचिन ठाकुर, पूर्व विधायक साहब सिंह, राजेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, पूर्व प्रधान संजय शर्मा, अरुण प्रधान, रमेश कुशवाहा, सुदेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed